राजगढ़: राजगढ़ सांसद रोडमल नागर नरसिंहगढ़ में दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल
राजगढ़ सांसद रोडमल नागर शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे करीब नरसिंहगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।