पटना ग्रामीण: सीएम आवास के सामने BPSC TRE-3 अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, लाठीचार्ज में कई लोग घायल <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
मंगलवार की सुबह 11:00 बजे 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर BPSC TRE-3 अभ्यर्थियों ने जॉइनिंग और सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। लाठी चार्ज पर अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई है।