नावां: नावाँ विधानसभा क्षेत्र में भाजपाइयों ने मनाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, राज्यमंत्री विजय सिंह लूणवां में रहे मौजूद
Nawa, Nagaur | Jul 6, 2025 नावा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक और अखंड भारत के स्वप्न द्रष्टा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई। इस मौके पर राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी लूणवां में आयोजित कार्यक्रम में शामिल रहे। चौधरी ने कहा कि श्रद्धा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रखर विचार चिंतन एवं कृतित्व आने वाली सन्तान को मां भारती की सेवा के लिए प्रेरणा देंगे।