मंझनपुर: करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने आशा कार्यकत्री से दुराचार की कोशिश की, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा
करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक आशा कार्यकत्री से पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुराचार का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता ने गुरुवार को समय 12 बजे पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना के वक्त वह घर में अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोसी युवक घर में जबरन घुस आया।