लालगंज: गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के तत्वाधान में मासिक बैठक का आयोजन, पार्टी हित को लेकर बनाई गई रणनीति
आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में कैंप कार्यालय डिप्टी की छावनी पर बुधवार को भाजपा के तत्वावधान में मासिक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री आशीष गुप्ता रहे । जिन्होंने महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बैठक का शुभारंभ किया । वही पार्टी हित को लेकर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव साझा किया।