नवागढ़: खरौद की ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में 5 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV में कैद हुए बदमाश
खरौद के शुकुलपारा की ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में 5 माह बाद भी शिवरीनारायण पुलिस के हाथ खाली है और बदमाशों के बारे में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. ज्वेलरी दुकान में लगे CCTV में 1 बदमाश की तस्वीर कैद हुई थी, फिर भी बदमाशों को पुलिस नहीं पकड़ सकी है। इससे शिवरीनारायण पुलिस की पुलिसिंग पर सवाल उठ रहे।