हल्द्वानी में आगामी ईद मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन के शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने कोतवाली के मीटिंग हॉल में सीएलजी और पीस कमेटी की बैठक कर जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और धार्मिक संगठनों के सदस्यों के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक में जुलूस निर्धारित रूट से निकालने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं की निगरानी के निर्देश दिए गए। पुलिस ने सभी से धार्मिक सौहार्द बनाए रखने और किसी भी धर्म के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी या अफवाह से बचने की अपील की है।
#EidMiladUnNabi #RakshaBandhan #Haldwani #Nainital #UttarakhandPolice #HaldwaniPolice #PeaceCommittee #CLGMeeting #CommunalHarmony #FestivalSecurity #LawAndOrder #TrafficManagement #SocialMediaMonitoring #UttarakhandNews #HaldwaniNews #HindiNews #NewsReels #BreakingNews #FestivalUpdate