करछना: रामपुर स्थित बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित संभागीय खो-खो बालिका प्रतियोगिता में करछना की टीम बनी विजेता
मंगलवार को करछना क्षेत्र के रामपुर स्थित बृज मंगल सिंह इंटर कॉलेज में संभागीय खो-खो बालिका प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभा किया। जिसमें फाइनल मुकाबला मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज करछना और श्रृंगी ऋषि इंटर कॉलेज घटवा के बीच हुआ। इस फाइनल मुकाबले में करछना की टीम ने 3-2 अंक के साथ विजई रही।