शिवहर: ALTF की टीम ने सलेमपुर से करीब 300 लीटर अर्धनिर्मित शराब और शराब बनाने का उपकरण किया बरामद।
शिवहर- जिला के विभिन्न क्षेत्रों में ALTF टीम के द्वारा शराब के निर्माण,भंडारण एवं बिक्री पर रोकथाम हेतु छापेमारी किया गया। छापेमारी के क्रम में तरियानी छपरा थाना अंतर्गत सलेमपुर से करीब 300 लीटर अर्धनिर्मित शराब एवं शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया, एसपी अनंत कुमार राय ने दी जानकारी.