हनुमानगढ़: सेफ सिटी की ओर कदम: महिला सुरक्षा हेल्पलाइन का हुआ लॉन्च, जागरूकता रैली से दिया गया सुरक्षा का संदेश
महिलाओं को सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में हनुमानगढ़ पुलिस ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला पुलिस लाइन में 'महिला सुरक्षा संकल्प अभियानÓ के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक पुलिस (आरएसी), राजस्थान, जयपुर श्वेता धनखड़ मुख्य अतिथि रहीं।