फिरोज़ाबाद: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, थाना दक्षिण पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई
फिरोजाबाद में महिला अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीब बड़ी सफलता हासिल करते हुए पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त नीरज कुमार पुत्र राजवीर निवासी नेहरू नगर रैहना की पुलिया थाना उत्तर को मुस्ताबाद चौराहा से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।