नगरीय निकाय आम चुनाव:2026
मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बीकानेर, 29 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन तथा पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली में बड़ी संख्या में युवाओं एवं साइकिलिंग प्रेमियों ने भाग लेकर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजन से आगामी नगरीय निकाय चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से मतदान के प्रति जागरूक