पूजन उत्सव को लेकर आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं ने सुबह से ही व्रत किया। इसके बाद संध्या होते ही आंगन में पत्थर एवं सिंदूर का अर्पण कर भगवान की पूजा प्रारंभ कर दिए लगभग 7:00 बजे के आसपास लोगों ने पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। मालूम हो कि उक्त पूजा के बाद ही सभी शुभ मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।