आगरा नगर निगम में आग लगने से टैक्स विभाग के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जलकर राख होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में असेसमेंट रजिस्टर, बिल और अलमारी में रखी महत्वपूर्ण पत्रावलियां आ गईं।
घटना के दौरान आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम और नगर निगम की एक महिला अधिकारी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों आग बुझाने की कार्रवाई के दौरान हंसते हुए नजर आ रहे हैं।
महत्वपूर्ण सरकारी रिकॉर्ड के जलने और अधिकारियों के कथित रवैये को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आग कैसे लगी, रिकॉर्ड का कितना नुकसान हुआ और आग लगने के कारणों की जांच में क्या सामने आया—इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे।
.
.
.
.
#Agra #AgraNews #AgraNagarNigam #NagarNigam #FireIncident #TaxDepartment #GovernmentRecords #ViralVideo #AgraFire #UPNews #BreakingNews #NHPBharat #NHPBharatNews