पटना ग्रामीण: तेजस्वी की अधिकार यात्रा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तंज, कहा- यह 'अधिकार यात्रा' नहीं, 'भ्रष्टाचार बचाओ मार्च' है
पटना में मंगलवार की शाम करीब 4 बजे राजद नेता तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह यात्रा असल में ‘भ्रष्टाचार बचाओ मार्च’ है। जायसवाल ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव की कोशिश बिहार को फिर से 2005 से पहले की स्थिति में ले जाने की है, जब जबरन वसूली और भ्रष्टाचार चरम पर था।