प्रतापगढ़ बेल्हा देवी मंदिर के समीप सई नदी में एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे CO सिटी प्रशांत राज हुड्डा (IPS) ने रविवार दोपहर 1 बताया कि मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।