हज़ारीबाग: अस्पताल में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के आरोप, प्रबंधन ने जांच का आश्वासन दिया
हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें लापरवाही और अनियमितताएं शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन इस पूरे मामले पर सफाई दे रहा है। एसबीएमसीएच के औषधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु कुमार भैया ने कहा कि उन्हें इस मामले की शिकायत मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।