हज़ारीबाग: सदर अंचलाधिकारी कुमार मयंक भूषण के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया, सरकारी भूमि हुई मुक्त
आपको बता दे की 6 मार्च दिन बृहस्पतिवार को अपर समाहर्ता के निर्देशानुसार हजारीबाग सदर अंचलाधिकारी कुमार मयंक भूषण के नेतृत्व में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत मौजा सरले, दीपगढ़ा (थाना नंबर 159, प्लॉट नंबर 81, खाता नंबर 93) की सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।