हज़ारीबाग: श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 8 और 9 मार्च को होगा आयोजित, श्याम भक्त परिवार द्वारा
श्याम भक्त परिवार द्वारा आयोजित श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 8 एवं 9 मार्च को श्रद्धा व भक्ति के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर श्याम भक्त परिवार के प्रतिनिधि मंडल ने इस भव्य आयोजन के लिए हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय से भेंट की और उन्हें 8 एवं 9 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया।