हज़ारीबाग: एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना को 9 पुरस्कार मिले
आपको बता दें कि 6 मार्च से तीन बृहस्पतिवार को हजारीबाग एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने 67वें वार्षिक सुरक्षा सप्ताह में कुल 9 पुरस्कार जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस परियोजना ने केंद्रीय कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) क्षेत्र में किसी भी खदान द्वारा जीते गए सर्वोच्च पुरस्कारों का रिकॉर्ड बनाया है। पकरी बरवाडीह खदान को ओवरऑल ओपन कास्ट पुरस्कार, व्यावसायिक स्वास्थ्य, सर्वश्रेष्ठ आउटसोर्सिंग, कार्यकुशलता का मानक, प्रकाश व्यवस्था, डोजर संचालन सहित कुल 9 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।