हज़ारीबाग: चौपारण में पुलिस और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 17,000 किलो अवैध जावा महुआ और 1,200 लीटर महुआ शराब नष्ट
आपको बता दें कि यह 6 मार्च दिन बृहस्पतिवार को हज़ारीबाग़ ज़िले के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर, भंडार और परसतरी में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब और जावा महुआ को नष्ट किया गया। इस अभियान में 17,000 किलो अवैध जावा महुआ और 1,200 लीटर महुआ शराब जब्त कर नष्ट कर दिया गया। साथ ही, दो दर्जन से अधिक अवैध भट्टियों को ध्वस्त किया गया, जिनका उपयोग महुआ शराब बनाने में किया जा रहा था। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक महोदय के निर्देशन में किया गया।