जिला पदाधिकारी, गोपालगंज श्री समीर सौरभ द्वारा सिपाही के पदों पर लिखित परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर दिनांक 27 जून 2026 को जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज, विशेष कार्य पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी, परीक्षा में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, एवं केंद्रीय चयन पर्षद के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि दिनांक 28 जून 2026 को परीक्षा निर्धारित तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ ही प्रवेश करेंगे ।
उन्होंने सभी केंद्रों पर नेटवर्क जैमर, सीसीटीवी कैमरा, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, वीडियोग्राफी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने को कहा गया। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर पूर्ण रोक रहेगी।
जिला पदाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षकों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया।
Sameer Saurabh Gopalganj Police Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Police Bihar Education Department
1 views | Gopalganj, Bihar | Jun 27, 2026