आज दिनांक 27 जून 2026 को आयुक्त, सारण प्रमंडल, छपरा द्वारा हाईब्रिड मोड में आयोजित प्रमंडल स्तरीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया गया।
बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें , भवन निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, नहर प्रमंडल, नगर परिषद, हर घर नल का जल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आरसीडी, लघु सिंचाई एवं अन्य विभागों से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।
आयुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों से योजनाओं की अद्यतन स्थिति, पूर्ण एवं लंबित कार्यों की जानकारी ली गई तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकाश आयुक्त श्री गौरव कुमार अपर समाहर्ता श्री राजेश्वरी पाण्डेय संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Sameer Saurabh Information & Public Relations Department, Government of Bihar Road Construction Department, Government of Bihar Rural Works Department, Govt. of Bihar Public Health Engineering Department, Government of Bihar
Gopalganj, Bihar | Jun 27, 2026