गुना: सिलावटी भूराचक में दबंगों ने मुक्तिधाम की ज़मीन पर किया कब्ज़ा, ग्रामीणों ने एसपी-कलेक्टर से की शिकायत
गुना में बमोरी तहसील की ग्राम सिलावटी भुराचक गांव में मुक्तिधाम नहीं है। ग्रामीण पंचायत की स्वीकृति पर शासकीय जगह पर मुक्तिधाम बन रहे हैं। 7 अप्रैल को कलेक्टर एसपी से की शिकायत में आरोप लगाया गांव से 3 किलोमीटर दूर के दबंग मुक्तिधाम की सरकारी जगह पर अपना कब्जा बात कर निर्माण रोक दिया। कलेक्टर से मुक्तिधाम बनाने और एसपी से सुरक्षा की मांग की है