कुंडा: हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने हथिगवां नहर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा
हथिगवां पुलिस ने हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त को हथिगवां नहर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को गुरुवार शाम 6:00 बजे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम आलोक कुमार मिश्रा पुत्र स्व0 इन्द्रदत्त मिश्रा निवासी ग्राम बटौआ मजरा परसीपुर थाना हथिगवां है।