कुंडा: हथिगवा इलाके के समसपुर गांव में भैंस चोरों का आतंक, गौशाला का ताला तोड़कर चोरों ने भैंस उठा ली
हथिगवा थाना क्षेत्र में भैंस चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।समसपुर गांव में चोरों ने गौशाला का ताला तोड़कर एक भैंस को चुरा लिया। ग्रामीणों ने गुरुवार शाम 4 बजे मामले की शिकायत एसपी से किया है। ग्रामीणो का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है, बल्कि पिछले कुछ हफ्तों में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।लेकिन शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस कोई कार्यवाही नही करती।