निज़ामाबाद: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने MLC विजय बहादुर पाठक के गांव पहुंचकर स्व. राधेश्याम पाठक को दी श्रद्धांजलि
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के भड़सड़ा खालसा गांव में गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का हेलीकॉप्टर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक के आवास के पास बने हेलीपैड पर उतरा हेलीपैड पर उतरने के बाद उपमुख्यमंत्री कार से कोईनहां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।