मिर्ज़ापुर: पुलिस लाइन सभा कक्ष में चोरी के मामले का सीओ सिटी ने किया खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से तीन लाख के आभूषण बरामद
पुलिस लाइन सभाकक्ष में सीओ सिटी विवेक चावला ने चोरी के मामले का शनिवार की दोपहर 3:00 बजे खुलासा किया। 16 मार्च 2025 को वादी राजेंद्र प्रताप सिंह ने तहरीर दिया था कि उनके घर में घुसकर अलमारी में रखे नगद और आभूषण चोर चुरा ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। कटरा कोतवाली, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 2 चोरों को गिरफ्तार किया है।