सिवनी मालवा: ग्राम चौतलाय से डोडाचूरा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख कीमत का 13.2 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त
सिवनी मालवा के ग्राम चौतलाय से पुलिस ने डोडाचूरा तस्करी के आरोप में मुखबीर की सूचना पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नवीन पाण्डेय ने रविवार दोपहर लगभग 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के पास से 13.2 किलो डोडाचूरा और तस्करी में इस्तेमाल एचएफ डीलक्स बाइक जब्त की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए बताई गई