किसानों को फसल बेचने में नहीं आनी चाहिए कोई परेशानी: ओपी सिहाग
जजपा नेताओं ने पंचकूला अनाज मंडी का किया दौरा, किसानों, आढ़तियों और मजदूरों से जानी समस्याएं
पंचकूला, 12 अक्टूबर। देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट।
जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेताओं ने सोमवार को जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग की अगुवाई में पंचकूला अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने किसानों, आढ़तियों और मजदूरों से बातचीत कर फसल की खरीद और मंडी में उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।
जजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की कि मंडी में किसानों की धान सहित अन्य फसलों की समय पर खरीद सुनिश्चित की जाए। साथ ही, किसानों को उनकी फसल का पूरा मूल्य मिले और भुगतान में देरी न हो, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचते समय किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। सरकार और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि मंडियों में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चले तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले।
सिहाग ने मार्केट कमेटी पंचकूला के सचिव से भी बातचीत की और मंडी में किसानों तथा मजदूरों के लिए बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की।
ये नेता रहे मौजूद
दौरे के दौरान जजपा के प्रदेश महासचिव हरबंस सिंगला, महिला इकाई की प्रदेश प्रभारी डॉ. किरण पूनिया, किसान प्रकोष्ठ के जिला प्रधान गुरदेव सिंह, युवा जजपा जिला अध्यक्ष दीपक चौधरी, पंचकूला हलका अध्यक्ष राजेश निषाद, वरिष्ठ नेता अशोक सिंगला, रणधीर पंवार, भीम सिंह पंवार, सतविंदर सत्ता और अभिषेक वाल्मीकि सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
#सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण