झुंझुनू: गांधी पार्क के पास बुधवार रात अज्ञात युवकों ने आपसी कहासुनी के बाद थड़ी में की तोड़फोड़, सीसीटीवी फुटेज आई सामने
झुंझुनू शहर के बीचो-बीच स्थित गांधी पार्क के पास बुधवार की रात 12 बजे के आसपास को कुछ अज्ञात युवक वहां पर खड़े होते हैं और आपसी कहा सुनी के बाद गुस्साए यूवको ने गांधी पार्क के पास लगी गरीब चंद्रकांत की थड़ी में तोड़फोड़ कर थड़ी को पलट देते हैं,सुबह चंद्रकांत ने अज्ञात युवकों के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है