झुंझुनू: शहर में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से ₹50 लाख से ज्यादा कीमत के मोबाइल हुए चोरी
झुंझुनू शहर के रोड नंबर एक पर स्थित एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी की वारदात सामने आई है बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे के आसपास अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए करीब 50 लाख रुपए के कीमती मोबाइल और नगदी लेकर फरार हो गए सुबह शोरूम के मालिक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कोतवाल कल्याण सिंह ने मौके पर पहुंच मौके का जायजा लिया