झुंझुनू: झुंझुनूं में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से लाखों रुपए के मोबाइल चोरी का मामला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
झुंझुनूं शहर के रोड़ नंबर 1 स्थित एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी की वारदात सामने आई है, जिसमें करीब 60 लाख रुपए के कीमती मोबाइल और नगदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। आधा दर्जन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जो सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।