झुंझुनू: झुन्झनू के एसपी ने 7 पुलिस अधिकारियों को रात भर गश्त करने की जिम्मेदारी सौंपी
झुन्झनू पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बुधवार शाम 7:00 बजे के आसपास एक आदेश जारी कर बुधवार की रात भर जिले भर की गश्त करने के लिए 7 पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि झुंझुनू कोतवाल नारायण सिंह सहित अन्य सात थाना अधिकारी संपूर्ण झुंझुनू जिले की गश्त करेंगे, ताकि किसी भी तरह की कोई अनहोनी घटना न घाट सके