झुंझुनू: बगड़ पुलिस ने चोरी के मामले में 8 माह से फरार आरोपी राकेश उर्फ पोपला को किया गिरफ्तार
पुलिस थाना बगड़ ने लंबे समय से फरार चल रहे चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राकेश उर्फ पोपला पुत्र महावीर सिंह निवासी क्यामसर पिछले आठ माह से फरार था। इससे पहले इस मामले में चार अन्य आरोपियों आकाश उर्फ जगदीश, मनोज कुमार, घनश्याम और राजकुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।