गुना नगर: पीजी कॉलेज गुना का संभागीय आयुक्त सुदाम खाड़े ने किया निरीक्षण, निर्वाचन से संबंधित तैयारी की ली बैठक
गुना में संभागीय आयुक्त सुदाम खाड़े ने 26 मार्च को लोकसभा निर्वाचन के तहत शासकीय पीजी कॉलेज गुना में मतदान सामग्री वितरण, वापसी एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की निर्वाचन की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।