नोआमुंडी: एसआईआर को लेकर गुवा पूर्वी पंचायत भवन में जनसुनवाई आयोजित
एसआईआर के तहत बुधवार को नोवामुंडी प्रखंड की गुवा पूर्वी पंचायत भवन में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं, दावे और आपत्तियां अधिकारियों के समक्ष रखीं तथा आवश्यक दस्तावेज जमा किए। भीड़ के कारण पंचायत भवन परिसर में काफी देर तक गहमागहमी रही।