उज्जैन ग्रामीण: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण की जद में प्राचीन मंदिर, 100 फीट सड़क के प्रस्ताव पर पुजारियों ने जताई आपत्ति
उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्राचीन मंदिरों और धर्मस्थलों पर संकट खड़ा होता दिखाई दे रहा है। अंकपात से खाकचौक की ओर जाने वाले मार्ग पर उज्जैन विकास प्राधिकरण यानी यूडीए ने सड़क चौड़ीकरण के लिए मंदिरों और धर्मस्थलों पर लाल निशान लगाए हैं। करीब 45 फीट चौड़ी वर्तमान सड़क को लगभग 100 फीट यानी 30 मीटर तक चौड़ा करने की तैयारी