जमुई: बुकार गांव में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी से झगड़े के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की की पिटाई, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 18, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के बुकार गांव में शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे घरेलू विवाद को लेकर पत्नी से झगड़ा के दौरान बड़े भाई गौतम यादव ने अपने ही छोटे भाई त्रिपुरारी यादव की लाठी- डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिससे त्रिपुरारी यादव बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और घायल त्रिपुरारी यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।