आज दिनांक 17.07.2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण, श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी महोदय द्वारा थाना/सर्किल घाटमपुर कमि0 कानपुर नगर में अर्दली रूम आयोजित किया गया।
➡️अर्दली रूम के दौरान महोदय द्वारा थाना घाटमपुर के समस्त विवेचकों की लंबित एवं विचाराधीन विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अकारण विवेचनाओं को लंबित रखने वाले विवेचकों को सख्त हिदायत दी गई तथा सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विवेचना में भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का प्रभावी उपयोग करने पर विशेष बल दिया गया।
➡️बैठक के दौरान अपराधी, सांप्रदायिक एवं माफिया प्रवृत्ति के व्यक्तियों का घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करने, उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
➡️इसके अतिरिक्त थाना प्रभारी एवं समस्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए, उनकी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी आवश्यक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियां समय से पूर्ण रखी जाएं।
मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर कमि0 कानपुर नगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बिधनू/घाटमपुर मौजूद रहे । @Uppolice @dcpskanpur