दिनांक 17.07.2026 को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल डॉ. अर्चना सिंह द्वारा थाना नजीराबाद में विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित कर लंबित विवेचनाओं एवं विभिन्न प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
गोष्ठी के दौरान अकारण विवेचनाओं को लंबित रखने वाले विवेचकों को सख्त हिदायत देते हुए निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।साथ ही विवेचना के दौरान भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को प्रभावी रूप से समाहित करते हुए प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों, सांप्रदायिक तत्वों एवं माफिया से जुड़े व्यक्तियों का घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर महोदया भी उपस्थित रहीं। @Uppolice @Dcpcentralknr