दक्षिण जोन, कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना बाबूपुरवा पर तैनात उपनिरीक्षक श्री चंद्र प्रकाश पुत्र स्वर्गीय पारसनाथ, निवासी ग्राम पुरेदरवार, पोस्ट दहेमा, थाना भिट्टी, जनपद अम्बेडकर नगर, का आकस्मिक रूप से स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें उपचार हेतु लाला लाजपत राय चिकित्सालय (हैलट), कानपुर में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनका दुःखद निधन हो गया।
स्वर्गीय उपनिरीक्षक श्री चंद्र प्रकाश को आज पुलिस लाइन, कमिश्नरेट कानपुर नगर स्थित शहीद स्मारक पर पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा पुलिस बल द्वारा शोक सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) प्रदान कर दिवंगत आत्मा को अंतिम सम्मान दिया गया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। @Uppolice @dcpskanpur
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 17, 2026