कांके: रांची में तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, चार अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | May 2, 2026 रांची में रफ्तार का कहर हर दिन देखने को मिल रहा है. शनिवार को शनि मंदिर के पास तेज तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंद दिया. जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. जिसके बाद कार सवार ने भाग कर जान बचाई और थाना में गाड़ी लेकर पहुंच गया. घायल लोगों का ईलाज अस्पताल में किया जा रहा है. घटना चुटिया थाना क्षेत्र की है.