गुना: केरगढ़ गांव में गांजे की खेती, पुलिस ने हरे पौधे जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Guna, Guna | May 22, 2026 गुना जिले में जामनेर थाना के केरगढ़ गांव में पुलिस ने गांजे की खेती कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 22 मई को थाना प्रभारी ने बताया, सूचना पर आरोपी करण सिंह भील ग्राम केरगड़ ने खेत के पास बाड़े में 15 हरे गांजे के पौधे लगा रखे थे। सूचना पर गांजे के पौधों को उखाड़ कर जप्त किए है। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच जारी है।