भीलवाड़ा: न्यूनतम वेतन 26 हजार करने सहित 17 सूत्रीय मांगों पर आशा सहयोगिनियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने सहित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को आशा सहयोगिन कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ संबद्ध) की कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री ,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।