मंडी: 2 फरवरी को सदर क्षेत्र के कसाण में होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार करेंगे अध्यक्षता
Mandi, Mandi | Jan 28, 2024 मंडी सदर विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसाण के मेला ग्राउंड में 2 फरवरी को सुबह 10 बजे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम कोटली असीम सूद ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार करेंगे । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन से पहले 29 से 30 जनवरी तक कार्यक्रम पूर्व गतिविधियां होंगी।