मंडी: 288 ग्राम चिट्टे के साथ मंडी पुलिस ने दबोचे दो तस्कर, एएसपी मंडी सागर चन्द्र ने की पुष्टि
Mandi, Mandi | Jan 28, 2024 एएसपी सागर चन्द्र ने बताया कि मण्डी पुलिस ने शनिवार की रात को को हेड कांस्टेबल भानु प्रताप की अगुवाई में मंडी थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंडी के खलियार इलाके में नाका लगाया था। करीब 10:00 बजे कार नंबर HP 76-2450 में दो व्यक्ति बैठे थे जो चिट्टा बेचने का काम करते हैं। चेकिंग के दौरान उपरोक्त गाड़ी में से 288 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।