झांसी: रील बनाने के चक्कर में 30 फीट ऊंचे बांध से कूदा युवक, चट्टान से टकराकर दोनों पैर टूटे
झांसी। रील बनाने के चक्कर में स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। रक्षा थाना क्षेत्र के परवाई गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार (32) रविवार शाम दोस्तों के साथ पहूज डैम घूमने पहुंचा था। यहां रील शूट करने के दौरान उसने व्यू प्वाइंट की रेलिंग फांदकर करीब 30 फीट की ऊंचाई से नदी में छलांग लगा दी।
जिस स्थान पर युवक कूदा, वहां पानी कम होने के साथ नीचे चट्टानें थीं। चट्टान से टकराने के कारण उसके दोनों पैर गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गए। चोट लगने के बाद वह पानी में डूबने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल पानी में उतरकर उसे बाहर निकाला।
घटना का करीब 31 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक के दोस्त उसका स्टंट शूट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक के छलांग लगाने से पहले दोस्त मजाक करते हुए दिखाई देते हैं।
सूचना पर ग्रासलैंड चौकी प्रभारी रणविजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक्स-रे में दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। युवक का इलाज जारी है।
रील के लिए जान जोखिम में डालने का यह मामला एक बार फिर बताता है कि सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की वीडियो के लिए किया गया स्टंट जिंदगीभर का दर्द दे सकता है।#successmedianews
#successmedia
#PoliticalNews #IndiaNews #ViralVideo #BreakingNews #successmedianews #NewsUpdate #fbreelsvideo #trendingvideo #BreakingNews #trending
#Shorts
#shortsvideo
#ytshorts