राजनगर: सी जे पी दल ने झमटुली में स्कूलों की हकीकत जानी, कहा- शिक्षा से ही देश का विकास संभव
शिक्षा में सुधार को लेकर सी जे पी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत शनिवार सुबह करीब 9 बजे पार्टी का दल झमटुली गांव पहुंचा। दल ने गांव में शिक्षा की बुनियादी सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें उनके शिक्षा संबंधी अधिकारों एवं सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान स्कूल भवन की स्थिति,