कौंच: कोंच में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का खुलेआम प्रदर्शन, सिगरेट के छल्लों के साथ तमंचा लहराते युवक का वीडियो हुआ वायरल
Konch, Jalaun | Sep 8, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह नगर इलाके में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के प्रदर्शन का मामला सामने आया है। एक युवक का तमंचा लहराते हुए और सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए बनाया गया वीडियो इंस्टाग्राम पर मंगलवार दोपहर 4 बजे वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो ‘रोशन भाई 302’ नाम की आईडी से पोस्ट किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।